फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शादीशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Wed, 15 May 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर पुलिस ने गांव के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की ओर गई एक शादीशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया। मंगलवार सुबह गांव के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। घटना चार दिन पहले हुई थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि 10 मई की देर शाम गांव के खेत की ओर गई थी। इसी बीच गांव के तीन युवक पहुंच गए और एक घसीट ले गए और इसके बाद सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके साथ ही किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी भी। पीड़िता की शिकायती पत्र पर पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई। तीनों आरोपी उसी गांव के निवासी हैं। मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह, पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तीनों को दबोच लिया। थाने पर लाकर पूछताछ किया, जिसमें उन्होंने घटना कारित करने की बात स्वीकार की। इसके बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें