छेड़खानी से आहत होकर एक किशोरी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला सिद्धार्थनगर के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि आरोपी उसके गांव के ही रहने वाले हैं और पिछले तीन माह से लगातार उसे परेशान कर रहे थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिद्धार्थनगर के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से आहत एक किशोरी ने सोमवार देर शाम को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है आरोपी उसके गांव के ही रहने वाले हैं और पिछले तीन माह से लगातार उसे परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार शाम भी उन्होंने दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसके बाद वह आकर घर में फंदे से लटक गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है।