फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Sun, 28 Jun 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 13 महदेईया में रविवार को संदिग्ध हालात में सबिता (17) की मौत हो गई। कमरे में फंदे से उसका शव लटका मिला। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बर्डपुर नंबर 13 महदेईया निवासी सबिता (17) लक्ष्मण की कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटकता हुआ शव मिला। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इससे परिवार भी अनजान है।
इस संबंध में शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें