फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला ने खाया जहर, हालत बिगड़ी

Sun, 28 Jun 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के पनेरी गांव में मनीषा (22) पत्नी विनय गुप्ता ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएचसी लोटन ले आए, जहां डाॅक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर मनीषा की सास से कहासुनी हो गई थी। सास बगल के घर पर चली गई थी। वहीं, पति सिकरी चौराहे पर कुछ सामान खरीदने गया था कि मौका पाकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे हालत बिगड़ने लगी। सास जब घर आई तो देखा तो मनीषा बेसुध पड़ी थी। शोर करने पर आसपास के लोगों ने पति को सूचना दी।
सूचना पाकर पति तत्काल चौराहे से आकर निजी साधन से सीएचसी लोटन ले आया, जहां डाॅक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया। उसकी हालत स्थिर है। डाॅक्टरों का कहना है प्रयास किया जा रहा है ठीक हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें