फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर आैर देवरिया की टीमों ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
पुलिस लाइंस परिसर में अंतर जनपदीय गोरखपुर जोन हॉकी प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन की 73वीं अंतर जनपदीय पुलिस हॉकी महिला, पुरुष प्रतियोगिता का शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें पुरुष वर्ग में सिद्धार्थनगर ने बस्ती को हराकर खिताब पर कब्जा किया। जबकि महिला वर्ग में देवरिया ने बस्ती को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
महिला वर्ग का फाइनल मैच देवरिया व बस्ती के मध्य खेला गया। इसमें देवरिया ने पेनाल्टी शूटआउट में बस्ती को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच सिद्धार्थनगर व बस्ती के मध्य खेला गया। इसमें सिद्धार्थनगर ने बस्ती को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सिद्धार्थनगर से मुख्य आरक्षी महेंद्र नाथ शर्मा व आरक्षी संदीप सिंह ने 1-1 गोल किया। समापन एएसपी ने किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। समापन से पूर्व निम्नलिखित प्रतियोगिताएं हुईं। पुरुष वर्ग में सिद्धार्थनगर विजेता व बस्ती उप-विजेता रही। महिला वर्ग में देवरिया विजेता व बस्ती उप विजेता रही। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी महिला वर्ग महिला आरक्षी कविता चतुर्वेदी देवरिया व पुरुष वर्ग में सिद्धार्थनगर से आरक्षी पवन सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर से ही मुख्य आरक्षी महेंद्रनाथ शर्मा उत्कृष्ट खिलाड़ी तथा बस्ती से मुख्य आरक्षी साजिद खान उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे। पूरे प्रतियोगिता के दौरान सीओ अरुण कांत सिंह, बीएन गुप्ता, सूरज नाथ सिंह, रामकरन, आरक्षी चंद्रिका श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें