सिद्धार्थनगर। तेलंगाना राज्य में एक्सपोजर विजिट के लिए गई जिले समेत प्रदेश की 24 सदस्यीय टीम वापस लौट आई है। टीम के सदस्यों ने वहां के विभिन्न जनपदों के दूरस्थ ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया।
जिसमें वहां के ग्राम पंचायतों में चल रही विकास यात्रा में किस प्रकार से सरकारी संसाधनों का पूर्ण रूपेण प्रयोग ग्राम पंचायत को विकसित प्रतिरूप प्रदान करने के लिए किया जा रहा है उसे देख और समझा।
उन्होंने दक्षिण के पथरीले भूमि पर हरियाली के लिए समर्पण और जिजीविषा के साथ ही जनभागीदारी से आत्मनिर्भर होने सफल प्रयोग का अध्य्यन किया। टीम में जिले से डीपीएम चंद्रांशु, एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्र, बृजेश गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव ओझा, प्रधान श्रीष चंद यादव, दिलीप त्रिपाठी, पंचायत सहायक अमन यादव शामिल रहे। संवाद