फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने मनाया ‘काला दिवस’

Thu, 02 Apr 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत बांसी स्थित तिलक इंटर कॉलेज के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बुधवार को ‘काला दिवस’ मनाया। इस दौरान सभी ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

अटेवा के आह्वान पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया और एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को कर्मचारियों के साथ छलावा बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई।
वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना ही कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा की गारंटी है, जबकि वर्तमान पेंशन योजनाएं अस्थिर और असुरक्षित हैं। उन्होंने इन योजनाओं को ‘लॉलीपॉप’ करार देते हुए केवल ओपीएस को ही एकमात्र विकल्प बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. कृष्ण कुमार, लोकपति सिंह, वकील अहमद खान, जय राम यादव, सीमा यादव, हरिओम यादव, कमलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें