फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गैस चूल्हे से कोयले की भट्ठी पर लौटे चाय वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। क्षेत्र में रसोई व व्यावसायिक गैस सिलिंडर की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से छोटे व्यापारियों पर गहरा असर पड़ रहा है। खासकर चाय नाश्ता और मिठाई की दुकानों पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। गैस की कीमत के कारण दुकानदार परंपरागत लकड़ी और कोयले की भट्टी का सहारा लेना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

भागलपुर कस्बे के दुकानदार अजय मद्धेशिया, प्रेमचंद गौड़, सुनील मद्धेशिया, गोरख मद्धेशिया आदि दुकानदारों का कहना है कि बीते दिनों से गैस सिलिंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो गया है। बताया कि गैस सिलिंडर नहीं मिलने से कोयला और लकड़ी के चूल्हे बनाकर कार्य किया जा रहा है इससे लागत भी बढ़ रही है, समय पर कार्य भी नहीं हो पा रहा है और स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को भी असुविधा हो रही है। बुधवार को भी एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें