मांगों के समर्थन में बजाई ताली और थाली
स्वरोजगार विद्यालय प्रबंधक महासभा का धरना-प्रदर्शन
प्रशासन को सौंपा राज्यपाल और सीएम के नाम मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वरोजगार विद्यालय प्रबंधक संघ ने शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को अधिकार दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर ताली और थाली बजाकर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम के माध्यम से राज्यपाल और सीएम के नाम संबोधित पांच बिंदुओं का मांगपत्र प्रशासन को सौंपा।
कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को विद्यालय प्रबंधक संघ ने शिक्षक दिवस को अधिकार दिवस के रूप में मना। इस मौके पर पांच बिंदुओं पर विचार किया गया। सभी ने तालियों और थालियों को बजाकर प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गोस्वामी गौरव भारती ने कहा कि सात मार्च से विद्यालय और कोचिंग समेत अन्य शिक्षण संस्थाएं बंद हैं। शिक्षक वर्ग आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। इसके बाद भी सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। बाद में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन को मांगपत्र सौंपा गया। प्रदेश प्रवक्ता सुशील श्रीवास्तव, बलराम यादव, सुग्रीव यादव, परमानंद पांडेय, मनोज कसौधन, विनोद चौधरी, मुबारक खान और पाटेश्वरी प्रजापति उपस्थित रहे।