फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना फिटनेस संचालित वाहनों पर करें सख्त कार्रवाई

Fri, 17 Jul 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डीएम के कैंप कार्यालय सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विद्यालय के वाहनों की फिटनेस की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि बिना पंजीकरण या फिटनेस के कोई भी वाहन नहीं चलना नहीं चाहिए। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि ओवर लोडिंग या स्पीड गाड़ियां नहीं चलनी चाहिए। ऐसे वाहनों का चालान करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई को ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर साइन बोर्ड लगवाने और गति सीमा का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संकेतक बोर्ड की सफाई कराने और सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। हाईवे और अधिक चलने वाली सड़कों के किनारे के विद्यालयों में यातायात के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। तीन सवारी न चलें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। नो हेलमेट नो पेट्रोल का पेट्रोल पंपों पर कड़ाई से अनुपालन कराने के भी डीएम ने निर्देश दिए। रोडवेज के वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण और स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया। डीएम ने सभी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि विद्यालय में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था करें। 15 वर्ष से अधिक अवधि के स्कूली वाहनों का संचालन न करें। 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं की ओर से निजी वाहनों के प्रयोग पर रोक लगाएं और उनके अभिभावकों को जागरूक करें। विद्यालय में बच्चों को लाने और ले जाने के लिए स्कूल वाहन का प्रयोग करें। टैक्सी का प्रयोग न किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कमल किशोर, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार व एआरटीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें