-
- गूंजता रहा जय गणेश-जय गणेश देवा का नारा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भानपुररानी गांव में आयोजित गणेश पूजन महोत्सव को लेकर इस बार लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग भगवान गणेश का पूजन, अर्चन करने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम भानपुररानी में दो स्थानों पर चल रहे श्री गणेश पूजन उत्सव के दौरान प्रवचन, कीर्तन एवं देवी देवताओं की निकाली जा रही। झांकी का भक्तजन भरपूर आनंद ले रहे हैं।
अमनचैन कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि भानपुररानी में जो भी धार्मिक कार्यक्रम किया जाता है। उसको सफल बनाने में सभी लोग तन, मन धन से सहयोग प्रदान करते चले आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन 25 सितंबर को भानपुररानी गांव में स्थित बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर के पोखरे में किया जाएगा।
कीर्तन में ग्राम प्रधान शैलेंद्र कुमार गौतम, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, हरीश प्रसाद दुबे, कल्पनारायण अग्रहरि, शिवकुमार रावत, संतोष अग्रहरि, बाबूलाल गौतम, परमेश्वर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।