फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
ककरहवा के राजकीय इंटर कालेज में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से रविवार को एक दिवसीय जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज ककरहवा में हुआ। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि देश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए। इससे छात्रों में स्वास्थ्य और संस्कृति, योग नृत्य, स्वच्छता के प्रति उत्साह बना रहेगा। जनपद के कुल 14 ब्लॉक की छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य, वादन, योग नृत्य एवं एकांकी प्रस्तुत किया। प्रथम स्थान जोगिया ब्लॉक को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय स्थान पर लोटन ब्लॉक क्षेत्र की टीम रही। तृतीय स्थान पर बर्डपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा की छात्राएं रहीं। इस दौरान जयकिसान इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सच्चिदानंद शुक्ल, जिला युवा कल्याण विभाग के प्रशिक्षक देवेंद्र पांडेय, जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मोहाना जयप्रकाश दूबे, मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें