दहेज हत्यारोपित गिरफ्तार, जेल भेजा गया
इटवा। इटवा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज होने के बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी।
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय व एसआई विरेंद्र कुमार कुंवर राजपुर गांव में पहुंचे। वहां आरोपित पुन्नू लाल गौड़ को गिरफ्तार किया।
आरोपित का चालान करके पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।