सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में मंगलवार को तीन दिवसीय जन संवाद साइकिल यात्रा शुरू की गई।
यात्रा कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश के क्रम में निकाली गई है। यात्रा से छात्र-छात्राएं समाज में बढ़ रही बुराई के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए प्रमुख स्थलों का भी भ्रमण करेंगे।
कुलपति प्रोफेसर कविता शाह ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं की भूमिका समाज में जन जागरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी अपने आसपास के समाज एवं जिलों में समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार की कुरीतियों एवं अति आवश्यक सामाजिक मुद्दों से संबंधित जन जागरण के लिए साइकिल से तीन दिन की यात्रा पर निकले हैं।
कार्यक्रम का पूरा रोड मैप तैयार किया गया है। छात्र यात्रा मार्ग में आने वाले विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों तथा गांव एवं कस्बों में नशा उन्मूलन दहेज उन्मुक्ति महिला शिक्षा एवं भारत की यशस्वी विरासत से संबंधित नाटक जन जागरण करेंगे। संवाद