फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चढ़ते पारे ने बढ़ाई गर्मी तेज धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तेज धूप खिलने से पारा दो डिग्री चढ़ गया और लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो गए। मौसम विभाग आने वाले दिनों में और गर्मी उसके बाद मौसम में बदलाव के आसार जताए है। जबकि गर्मी से राहत मिलने का कोई भी आसार नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक होने से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 19 डिग्री दर्ज किया गया। एक सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहा है। अब तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास बना हुआ था। इस दौरान हवा में नमी सुबह 82 प्रतिशत और शाम को 74 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों को गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। इससे ठंडे वस्तुओं की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें