फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था ठप, अंधेरे में आवागमन को लोग मजबूर

Sat, 18 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में बढ़ी परेशानी, नगर पंचायत से जल्द मरम्मत की मांग
विज्ञापन

बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड संख्या एक और दो में पथ प्रकाश व्यवस्था कई दिन से ठप पड़ी है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से शाम ढलते ही क्षेत्र में अंधेरा छा जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है।
वार्ड संख्या एक के निवासी लड्डू, विनोद, संजय सहित अन्य लोगों ने बताया कि अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय सड़कें अंधेरे में डूबी रहती हैं। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और फिसलन की स्थिति बनी हुई है। पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

-
बोले अधिकारी
- नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या एक और दो की पथ प्रकाश व्यवस्था खराब होने की जानकारी मिली है। संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही आवश्यक मरम्मत कराकर व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें