फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार बरामद, दो गिरफ्तार, एक की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की कार बरामद, दो गिरफ्तार, एक की तलाश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाने की पुलिस ने ककरहवा कस्बे से चोरी हुई कार को बुधवार को बरामद कर लिया। चोरी करने वाले दो लोगों को क्षेत्र के झंगटी मोड़ के पास से पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल एक अन्य आरोपित फरार है, जो चोरी की गाड़ी लखनऊ में लेकर बेचता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।
पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेसकांफ्रेंस में एएसपी सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि नौ नवंबर को एक कार ककरहवा से चोरी हुई थी। इस मामले में मोहाना थाने में मुकदमा दर्ज था। एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे की अगुवाई में पुलिस टीम सुबह बर्डपुर बाजार के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य क्षेत्र के झंगटी गांव के मोड़ के पास हैं। टीम बताए हुए स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दो लोग दिखे, जो पुलिस टीम को आता देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अनिल और मोनू निवासी बूढ़ा बताया। उनके कब्जे से 3500 रुपये बरामद हुए। साथ ही उनकी निशानदेही पर कार को भी मौके पर पर जाकर पुलिस टीम ने बरामद कर लिया। चोरी करने वालों में गौरव शुक्ला नाम का आरोपित फरार है। आरोपितों ने बताया कि चोरी की कार को लखनऊ में बेचा जाता था। पुलिस इनके बारे में और जानकारी जुटा रही है। दोनों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें