फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों की बुलंद हुई आवाज

Sun, 01 May 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में मजदूर दिवस पर आयोजित सभा को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रविवार को जिले भर में कार्यक्रम कर मजदूरों के हक की आवाज बुलंद की गई। मेहनतकश वर्ग को मान-सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए सबने प्रतिबद्धता दोहराई। श्रम कानूनों को लागू करने पर जोर दिया गया तो सुविधाएं दिलाने की भी मांग उठी।
विज्ञापन

कलेक्टरेट परिसर में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सूबे की सरकार पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। 16 मई को बीएसए कार्यालय पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार एक तरफ नेताओं को पेंशन दे रही है। वहीं कर्मचारी व शिक्षकों की पेंशन नीति में बदलाव करके हितों की रक्षा नहीं कर पा रही है। रोडवेज बसों में जनप्रतिनिधियों को छूट प्रदान की गई तो वरिष्ठ नागरिकों को भी किराया में 30 प्रतिशत की राहत दी जाए। 
विज्ञापन

सभी प्रकार के संविदाकर्मियों को मानदेय के स्थान पर न्यूनतम वेतनमान व भत्ता दिया जाए। आगे कहा कि परिषदीय विद्यालयों में नवनियुक्त अध्यापकों को 6 माह से वेतन नहीं मिला है। उनसे सर्विस बुक व वेतन सत्यापन के नाम पर धन उगाही किया जा रहा है। अगर 15 मई तक सभी अध्यापकों को वेतन नहीं दिया जाता है तो अगले दिन से कार्यालय पर तालाबंदी किया जाएगा। इस दौरान शंभू प्रसाद, महेश्वरी दयाल, रामप्रसाद, राजाराम, श्रीप
ति मौर्य, कांशीराम, बलराम सिंह, हरिमोहन मिश्रा, शिवदयाल आदि मौजूद रहे। उधर, मजदूर एकता सम्मेलन में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केन्द्र सरकार मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर है। उनकी बेहतरी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
हर परिवार को धुआं मुक्त ईंधन के लिए रसोई गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। मजदूर परिवार इसका लाभ उठाएं। उन्होंने मजदूरों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में राजेश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें