फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल पहुंची राज्य स्तरीय टीम, जांची सुविधाएं

विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल के एसएनसीयू में जांच करती प्रदेश स्तरीय टीम। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एनएचएम के प्रदेश महाप्रबंधक चाइल्ड हेल्थ डॉ. वेद प्रकाश की अगुवाई में आठ सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंची। टीम ने बच्चों के इलाज के लिए संचालित एसएनसीयू, एनआरसी वार्डों की सुविधाओं की जानकारी ली। सेवाओं की बेहतरी के लिए कई बिंदुओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
टीम सबसे पहले प्रसूता वार्ड में पहुंची। यहां भर्ती मरीजों से बच्चों के सेहत को लेकर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। नवजात बच्चों के समय-समय पर देखभाल के लिए चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से किए जाने वाले पहल पर भी जानकारी ली। इसके बाद एसएनसीयू पहुंचे। डाटा इंट्री ऑपरेटर से ऑनलाइन फीडिंग के बारे में पूछताछ की। भर्ती बच्चों के लिए उपलब्ध उपकरणों के क्रियाशील समेत अन्य सुविधाएं जानी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीना वर्मा ने नर्स मेंटर का पद रिक्त होने समेत स्थायी स्टाफ नर्सों की कमी की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया। महाप्रबंधक ने वार्ड में छत से पानी टपकने की दिशा में ठोस प्रबंध करने का निर्देश दिया। एनआरसी वार्ड में टीम के सदस्यों ने अब तक भर्ती बच्चों के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में यूनिसेफ के राज्य समन्वयक डॉ. आनंद, क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. नितेश कनेरिया, आरसी मनोज कुमार श्रीवास्तव, आरबीकेएस के नोडल डॉ. शेषभान गौतम, मंडलीय पर्यवेक्षक सुरेंद्र शुक्ला, डीएमसी अमित शर्मा आदि शामिल थे। महाप्रबंधक ने आवश्यक सुविधाओं समेत मानव संसाधनों की बढ़ोत्तरी के लिए हर स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हास्पिटल मैनेजर डॉ. अनूप कुमार यादव, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एनएल पटेल, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. शैलेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट डीसी पाठक, स्टाफ नर्स श्रीश श्रीवास्तव, सरोज पांडेय, हेमलता मिश्रा, मीरा की भी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें