फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्टेडियम की टीम ने एसएस एकेडमी को हराकर जीती ट्रॉफी

Tue, 12 Mar 2024 11:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को आयोजित सीनियर पुरुष वाॅलीबाल प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम ने एसएस एकेडमी को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


वाॅलीबाल का पहला मुकाबला स्टेडियम और रेहरा के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम की टीम ने बाजी मारी। दूसरी प्रतियोगिता मेडिकल कॉलेज व बशौनी के बीच खेला गया। इसमें मेडिकल कॉलेज ने जीत दर्ज की। तीसरे मैच में गोबरहवा की टीम ने बुद्धनगर को हराया जबकि चौथे मैच में एसएस एकेडमी ने कोड़रा ग्रांट को हराया। उसके बाद खेले गए सेमी फाइनल मुकाबलों में स्टेडियम की टीम ने मेडिकल कॉलेज को और एसएस एकेडमी ने गोबरहवा की टीम को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में पहुंची स्टेडियम और एसएस एकेडमी के बीच कांटे का मुकाबला देखा गया। स्टेडियम की टीम विजय प्राप्त करने में सफल रही और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व सांसद जगदंबिका पाल ने प्रतियोगिता का उद्धाटन करते हुए कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई देश की खेल प्रतिभाएं निखर रही हैं। खेलों इंडिया कार्यक्रम के जरिए पिछड़े इलाके खेल प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, रत्नेश सिंह, देवेंद्र पांडेय, सतेंद्र गुप्ता, गुलाब राय, सुमन सिंह, शशिकांत पांडेय, माहेश्वरी पाठक, राज लक्ष्मी चौधरी, विपिन मणि त्रिपाठी, मो इब्राहिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंसर्ट-
ताइक्वांडों में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

सिद्धार्थनगर। जिला स्टेडियम में सोमवार को आयोजित ताइक्वांडों प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 35-39 किग्रा बालक वर्ग में आदित्य पांडेय ने प्रथम, अमित कुमार ने द्वितीय व नवाज अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग के 33-37 किग्रा वर्ग में अंकिता ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय व फरहीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालकों के 40-44 किग्रा वर्ग में मो. वसीम ने प्रथम, शनि कुमार ने द्वितीय व जयहिंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जबकि बालिका के 38 -42 किग्रा वर्ग में सृष्टि ने प्रथम, आराध्या ने द्वितीय व वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के 45-49 किग्रा वर्ग में मो शाकिब ने प्रथम, आदित्य जायसवाल ने द्वितीय व रामनयन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका के 43-47 किग्रा वर्ग में जीनत ने प्रथम, सौम्या त्रिपाठी ने द्वितीय व हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें