फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या का समय से करें समाधान : मंडलायुक्त

Tue, 12 Mar 2024 11:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण करते हुए कहा कि कार्यों की सूची हर पटल पर चस्पा होनी चाहिए और पत्रावलियों का रख रखाव ठीक ढंग से करें। उन्होंने कहा हर समस्या का समय से समाधान करें।मंडलायुक्त सर्वप्रथम संयुक्त कार्यालय में ईआरके पटल, जीसी पटल, एलबीसी, खनन सहायक आदि के पटल को देखा और कार्य विभाजन के संबंध में जानकारी ली। कार्यों की सूची पटल पर चस्पा करने की हिदायत दी और सेवा पुस्तिका, डिस्पैच रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश देते हुए महत्वपूर्ण डाक हेतु अलग रजिस्टर तैयार करने को कहा। उसके बाद वाद लिपिक, न्याय सहायक कक्ष, अभिलेखागार, मुख्य राजस्व अभिलेखागार आदि कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसएलओ को निर्देश दिया कि किसी का भी भूमि अधिग्रहण से संबंधित बकाया न रहे और कैंप लगाकर मुआवजे का वितरण करें। उन्होंने स्वामित्व योजना, अभियोजन कार्यालय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन कार्यालय, अपर उप जिलाधिकारी कोर्ट, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय आदि का जायजा लेते हुए पत्रावलियों का रख रखाव ठीक ढंग से करने के निर्देश दिए।
कहा कि किसी भी कर्मचारी का प्रमोशन, किसी भी प्रकार क्लेम आदि प्रकरण लंबित न रहे और किसी भी व्यक्ति की कोई समस्या है तो उसका निस्तारण समय से कर दें, अनावश्यक रूप से उसे परेशान न करें। इस दौरान डीएम पवन अग्रवाल, एडीएम उमाशंकर, एसडीएम सदर ललित कुमार मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार व अन्य अधिकारी व पटल सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें