फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीमा पर बदला तस्करी का तरीका 75 लीटर टायर केमिकल बरामद

Sat, 08 Aug 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के बदलते तौर-तरीकों ने सुरक्षा एजेंसियों की चुनौती बढ़ा दी है। अब तक नशीले पदार्थ, शराब, कपड़े और अन्य सामान की तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन शुक्रवार देर शाम 75.6 लीटर टायर केमिकल की खेप पकड़े जाने के बाद जांच का नया एंगल सामने आया है।
विज्ञापन

50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ‘सी’ कंपनी बढ़नी के जवानों ने भारत की ओर जा रहे तीन नेपाली नागरिकों को 84 बोतल चाइनीज टायर केमिकल के साथ गिरफ्तार किया।
एसएसबी के अनुसार, जवान सीमा पर नियमित निगरानी और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना के आधार पर भारत की ओर संदिग्ध रूप से जा रहे तीन व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से 84 बोतल टायर केमिकल मिला। बरामद केमिकल की कुल मात्रा 75.6 लीटर बताई गई है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी मात्रा में केमिकल भारत की ओर क्यों ले जाया जा रहा था और इसकी डिलीवरी किसे होनी थी। सीमा पर तस्करी के मामलों में अक्सर छोटे कैरियर पकड़े जाते हैं जबकि उनके पीछे मौजूद सप्लायर और खरीदार तक पहुंचना जांच की असली चुनौती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें