फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसों में तीन छात्र समेत छह जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन छात्र और तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। वहीं, अन्य का स्थानीय सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खखरा गांव के पास कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे बाइक सवार छात्र रविशंकर , विजय और संतोष की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे बैठी खखरा गांव की गुजराती (81) पत्नी श्रीराम और चंद्रावती(100) पत्नी इंदल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों छात्र और दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी लोटन पहुंचाया। जहां गुजराती की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी घटना बनियाडीह चौराहे की है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही नेतवर निवासिनी औतारी (80) महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे लोटन सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि दोनों घटनाओं में घायलों का इलाज चल रहा है। कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें