फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक के बाद मनी पुलिस की होली

Sat, 26 Mar 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
होली सकुशल संपन्न कराने के बाद शनिवार को पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस लाइन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सीनियर-जूनियर अधिकारी सहित कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग से सराबोर किया और एकदूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन



जवान डीएम व एसपी को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले। इसके बाद आपस में रंग डालकर पर्व का आनंद लिया। लोगों ने सूखे व गीले रंगों की होली जमकर खेली।  एएसपी, सीओ, दरोगा व जवानों सभी ने एसपी को रंग से सराबोर कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में डीएम डा. सुरेंद्र कुमार भी पहुंचे।



एसपी ने आगे बढ़ उनकी अगवानी करते हुए रंग से भिगो दिया। इसके बाद हुजूम ने उनका अभिवादन किया और रंग से भिगोते चले गए। इस दौरान सभागार के सामने के मैदान में डीजे से फगुआ गीत की धुन पर जवान थिरकते रहे।
विज्ञापन


इस बीच अधिकारी व कर्मचारी की दूरियां कम होती गई। एएसपी मंशाराम गौतम, सीओ सदर अकमल खान, शोहरतगढ़ शंकर प्रसाद, इटवा दीप नारायण तिवारी, बांसी देवी दयाल, डुमरियागंज राजवीर सिंह, एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा, शोहरतगढ़ मुकेश राय, लोटन एसके सरोज, कपिलवस्तु रमेश यादव, जोगिया डा. उपेंद्र राय, इटवा संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें