फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिख समाज सीएम योगी का आभारी

Mon, 09 Dec 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि गोरखपुर पहुंचने के बाद पहले वह गोरखनाथ मंदिर गए। सीएम योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव के समय लुधियाना में योगी जी ने कहा था कि हमारी और सिख समाज की गुरु परंपरा एक जैसी है। योगी जी ने ननकाना साहब तक दर्शन की सुविधा दिए जाने की जो बात उठाई है, उसके लिए पूरा सिख समाज उनका आभारी है।
विज्ञापन

बहुप्रतीक्षित भीमापार अंडरपास के शिलान्यास समारोह में रविवार को दोपहर 12 बजे ही भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। सबसे पहले विधि विधान से शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। मंच पर पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों के अलावा गुरुद्वारा समिति के लोगों ने रेल राज्य मंत्री का माला पहना कर स्वागत किया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज का दिन जिले के लिए ऐतिहासिक है। केंद्र मे तीसरी बार मोदी सरकार बने छह माह हो गए हैं। इतने दिनों में रेल राज्य मंत्री का यूपी में यह पहला सरकारी दौरा है, यह जनपद वासियों के लिए गर्व की बात है। रवनीत सिंह बिट्टू की कुशलता से रेलवे का तो विकास होगा ही, आने वाले दिनों में पंजाब में भाजपा की सरकार भी बनेगी।
विज्ञापन

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में देश और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत पवन पांडेय ने गणेश वंदना से की और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, शिवनाथ चौधरी, फतेह बहादुर सिंह, राम करन गुप्ता, सुजीत जायसवाल, राघवेंद्र पांडेय, मनोज मौर्या, रिंकू पाल, मनोज चौबे के अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

00बच्चों ने मांगी अमृतसर के लिए ट्रेन
तुलसियापुर। बढ़नी में आयोजित कोचिंग डिपो के लोकार्पण के मौके पर सिख समाज के बच्चों ने रेल राज्य मंत्री से अमृतसर के लिए ट्रेन चलाने की मांग की। बच्चों ने अपनी मांग से संबंधित चार्ट भी सौंपा। मुलाकात के दौरान बच्चों को दुलारते हुए रेल राज्य मंत्री ने उन्हें मांगों पर विचार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें