फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर की टीम रही अव्वल

विज्ञापन
शहर के रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता सिद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर की टीम रही अव्वल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में आयोजित खेलकूद समारोह में 93 अंक प्राप्त करके जिले की टीम सर्व विजेता बनी। बस्ती व बलिया के खिलाड़ियों का दल दूसरे स्थान पर रहा। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान किया गया। भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के तत्वाधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
प्रतियोगिता में बाल वर्ग, तरुण वर्ग और किशोर वर्ग के गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, मऊ, आजमगढ़ ,बलिया, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिले के कुल 10 संकुल के 57 विद्यालयों के 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बस्ती, बलिया ने 81 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा 78 अंक पाकर रसड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

समापन सत्र में बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी है और देश को आगे ले जाने के लिए संस्कारित नौजवानों की बेहद आवश्यकता है। विद्या भारती युवाओं और बालकों को संस्कारित करने का कार्य कर रही है। प्रांतीय संगठन मंत्री रामय ने कहा कि खेल शब्द आते ही मन में उत्साह, आनंद तथा उमंग का भाव पैदा हो जाता है। प्रतियोगिता का मतलब स्पर्धा है। जब स्पर्धा होती है, तब व्यक्ति और ऊर्जा लगाकर काम करता है। हार-जीत जीवन के दो पहलू हैं। इनसे हमें प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना है। जो गिरता है, वही उठता है। इस लिए जीत और हार का मन का संकोच छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक व विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी, विद्यालय के प्रबंधक मुरलीधर अग्रहरि, शिशु शिक्षा समिति (नगरीय) गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह, प्रांतीय शारीरिक प्रमुख राकेश अग्रहरि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक तुलसीराम, नगर प्रचारक विनय, शिशु समिति के प्रांतीय मंत्री अक्षय ठाकुर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें