फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दाह संस्कार में गया युवक नदी में डूबा

Mon, 24 Aug 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के उसका कस्बे के पास से गुजरने वाली कूड़ा नदी में सोमवार को गांव के एक व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचा युवक डूब गया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस गोताखोरों की मदद दे तलाश में जुटी है लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसा बुजुर्ग गांव निवासी रामसेवक दुबे (40) पुत्र हेरंबनाथ दुबे गांव के ही किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में उसका कस्बे के पास से गुजरने वाली कूड़ा नदी पर गया था। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के बाद लोग स्नान करने के लिए नदी में उतरे। रामसेवक भी उतर गया।
नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जब कुछ देर तक बाहर नहीं आया तो लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक उसका संतोष कुमार तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट गए लेकिन देर शाम तक कोई पता चला सका। एसओ ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। तलाश करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें