फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिल्ली में सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Mon, 24 Aug 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ क्षेत्र के खुरहुरिया गांव रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
चिल्हिया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुरहुरिया निवासी गंगा प्रसाद (18) पुत्र राम गोविंद की नोएडा सेक्टर-71 थाना फेज-3 के पास शनिवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई है। रिश्तेदार शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही एंबुलेंस से शव को लेकर गांव के लिए निकल लिए हैं।
विज्ञापन

खबर मिलने पर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के खुरहुरिया निवासी गंगा प्रसाद (18) बुधवार को दिल्ली पहुंचा। वहां से अपने मामा के साथ बृहस्पतिवार को दिल्ली से नोएडा सेक्टर-71 के लिए रवाना हुआ। शुक्रवार वहां पहुंच गया था।
शनिवार लगभग साढ़े आठ बजे अपने मामा के साथ बाइक से घूमने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के पीछे बैठा गंगा प्रसाद उछल कर सड़क पर गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खबर को सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें