फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर में युवक की मौत, चार लोग घायल

Tue, 11 Aug 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग पर कलनाखोर-मदुवापुर गांव के बीच मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गई जबकि, चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक का महराजगंज के एक निजी अस्पताल और तीन का मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जनपद के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के जौवापुर गांव निवासी नितेश मौर्य (20) पुत्र चंद्रप्रकाश मौर्य और गांव के ही अखिलेश मौर्य (32) पुत्र अर्जुन मौर्य बाइक से मंगलवार को मदुवापुर से कलनाखोर की तरफ आ रहे थे।
इसी दौरान गोरखपुर जिले के कैंपियरंगज थाना क्षेत्र के देवपुर गांव के प्रिंस सहानी (30) पुत्र चिनकू अपनी माता श्यामराजी और पत्नी प्रीति के साथ बाइक से आ रहा था।
विज्ञापन

कलनाखोर-मदुवापुर गांव के बीच दोनों बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांचों लोग घायल हो गए। किसी ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
नितेश मौर्य और अखिलेश मौर्य को अधिक चोट लग जाने के कारण परिजन महराजगंज के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान नितेश की मौत हो गई। अखिलेश का इलाज चल रहा है। वहीं, घायल प्रिंस, श्यामराजी और प्रीति का इलाज मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में चल रहा है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी सकारपार कुंजबिहारी तिवारी ने बताया कि सूचना पर मौके पर गया था। सभी को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें