फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 19 Aug 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के इटवा-ढेबरुआ मार्ग पर बुधवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

तुलसियापुर। इटवा-ढेबरुआ मार्ग पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में इटवा निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से से घायल हो गया था। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत इटवा डिहवा निवासी कन्हैया सोनी (28) बुधवार सुबह करीब पौने पांच बजे बाइक से इटवा से बढ़नी की तरफ जा रहा था। इटवा-ढेबरुआ मार्ग पर वह जैसे ही रामनगर से आगे बिगौवा नाले के समीप पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पिछले हिस्से में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कन्हैया लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ढेबरुआ पुलिस ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. श्रवण चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के मुताबिक मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था और पिता सराफा कारोबारी हैं। कन्हैया पिता का हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने बताया कि हादसे में मौत की जानकारी मिली है। परिवार से बात हुई है। उनकी ओर से तहरीर प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें