फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चौपाल में खुलकर बोली पुलिस, अपराध पर चुप्पी तोड़ने का दिया संदेश

Wed, 19 Aug 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मिशन शक्ति के तहत स्कूलों और गांवों में पहुंची पुलिस, छात्राओं-महिलाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और कानून की जानकारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महिला अपराधों पर प्रभावी रोकथाम और महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति के तहत चौपाल लगाई गई। पुलिस टीमों ने विद्यालयों और गांवों में पहुंचकर छात्राओं व महिलाओं से सीधे संवाद किया। उन्हें महिला अपराध, घरेलू हिंसा, साइबर ठगी और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। साथ ही किसी भी परिस्थिति में चुप रहने के बजाय मुखर होकर पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
त्रिलोकपुर थाना की मिशन शक्ति टीम ने किसान इंटर कॉलेज सिकटा में बहू-बेटी सम्मेलन और साइबर जागरूकता चौपाल आयोजित की। प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में हुई चौपाल में छात्राओं और महिलाओं को महिला अपराधों से बचाव और साइबर अपराध से सतर्क रहने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। विषम परिस्थितियों में मिशन शक्ति केंद्र की सहायता ली जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति फेज-5.0 के स्टीकर भी लगाए गए। पुलिस टीम ने ग्रामीण महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुरक्षा संबंधी दिक्कतें जानीं। हालांकि किसी महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने 1090, 1930, 112, 181, 1076, 1098, 14567, 108 और 101 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

साइबर अपराध से लेकर घरेलू हिंसा तक समझाए कानून
शोहरतगढ़। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत शोहरतगढ़ थाने की पुलिस ने नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गड़ाकुल में जागरूकता चौपाल लगाई। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा व संरक्षण के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने नए कानून, साइबर अपराध से बचाव और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बहू-बेटी सम्मेलन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और मातृ शक्ति को संबल समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


ओटीपी और अनजान लिंक से रहें सावधान
लोटन। बाजार स्थित सरस्वती शिशु पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं के बीच साइबर जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों के प्रति सतर्क किया। पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी मांगने, फर्जी बिजली बिल भुगतान के संदेश भेजने और अनजान लिंक पर क्लिक कराकर खाते से रुपये निकालने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। फेसबुक और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक वीडियो, अवैध कमेंट और हनीट्रैप जैसे मामलों से भी सावधान किया गया। पुलिस ने विद्यार्थियों से कहा कि अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। किसी तरह की साइबर ठगी होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें