बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढीखास गांव में जमीन के विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में बुड्ढीखास निवासी गोवर्धन चौहान ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे जमीन के विवाद में गांव के रामविलास, सनी देवल और उनके परिवार के लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पहुंचे। तबतक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
थानाध्यक्ष हरे कृष्णा उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकता पड़ने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।