ककरहवा। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने पिलर संख्या 544 के पास चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित नशीली दवा प्रॉक्सीको स्पास 240 टैबलेट के साथ कुतुबुद्दीन जुलाहा (26) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रुपनदेही नेपाल के तेनुहवा निवासी रूप पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में चालान कर उसे जेल भेज दिया है। रविवार की रात एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी ककरहवा और पुलिस के जवान गश्त पर थे। इसी दौरान एक व्यक्ति रात के अंधेरे में पगडंडी के रास्ते नेपाल की तरफ जाता हुआ नजर आया।