सिद्धार्थनगर। जिले में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान उमस भरी गर्मी के चलते लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा, लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार हैं।
जिले में बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। बादलों के साथ खिल रहे तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। बिजली कटौती के चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। बाजार में भी सन्नाटा छाया रहा। बादलों की आवाजाही के बाद भी लोगों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिल पाई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे बारिश होने की संभावना है। तापमान में बदलाव नहीं होने से उमस बरकरार रहेगी। बदलते मौसम से लोगों को बुखार जुकाम जैसी बीमारी का सामना करना पड़ रहा हैं।
डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि इस मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद और घर में बना खाना खाएं। उल्टी व दस्त, घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो व सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं।