फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति: महिलाओं ने जाने अपने कानूनी अधिकार

Fri, 04 Sep 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिला अपराध पर अंकुश लगाने और महिलाओं व बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को जिले के उसका बाजार, इटवा और गोल्हौरा थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने चौपाल लगाई। इसमें पुलिस कर्मियों ने महिलाओं-बालिकाओं को अपराध, साइबर अपराध और उससे बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ उन्हें किसी भी परेशानी में तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना उसका बाजार की टीम ने भीटिया गांव और रेलवे स्टेशन पर चौपाल लगाई। महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध से बचाव, साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी घटना की स्थिति में शिकायत करने के तरीके बताए गए।
मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए। वहीं, इटवा थाना क्षेत्र के बयारी गांव में महिलाओं को एकत्र कर मिशन शक्ति केंद्र, बहू-बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तीकरण और नए कानूनों की जानकारी दी गई। गोल्हौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर एंटीरोमियो चेकिंग के साथ गांव में महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

महिलाओं को बताया गया कि महिला अपराध की शिकायत के लिए 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 112 पुलिस हेल्पलाइन नंबर है। जरूरत पड़ने पर इस पर जानकारी दें। पुलिस तत्काल पहुंच जाएगी।
इसके साथ ही बच्चों के लिए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, एंबुलेंस के लिए 108, अग्निशमन के लिए 101, बुजुर्गों के लिए 14567 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। पुलिस ने महिलाओं से कहा कि अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें