फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं और छात्राओं को पढ़ाया कानून का पाठ

Tue, 04 Aug 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत बांसी, त्रिलोकपुर और कठेला समय माता थाने की पुलिस ने मंगलवार को अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में चौपाल लगाई। इसमें महिलाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए चलाए जाने वाले कानून के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाल बांसी मृत्युंजय पाठक की अगुवाई में थाने की टीम ने क्षेत्र के पिपरपतिया में चौपाल का आयोजन किया। इसमें महिलाओं, बालिकाओं को नए कानून, साइबर अपराध सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल आदि विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया और मिशन शक्ति कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें