फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गांव-गांव पहुंची सीपीयू चौपाल में सुनीं समस्याएं

Tue, 04 Aug 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गांवों में चौपाल लगाकर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान समस्याएं सुनने के साथ उन्हें साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर उसका बाजार, जोगिया उदयपुर, गोल्हौरा, मोहाना, कपिलवस्तु और शोहरतगढ़ थाना क्षेत्रों के चयनित गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों से उनके हालचाल पूछे और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई जबकि युवाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें