फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टुल्लू पंप चलाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत

Tue, 29 Sep 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरगदी गांव में मंगलवार सुबह घर के पास लगे टुल्लू पंप को चालू करने गई महिला करंट की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम छा गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरगदी गांव निवासी किसलावती (48) पत्नी बालकेश मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर के पास लगे नल से पानी भरने के लिए टुल्लू पंप चालू करने गई थीं। बताया जा रहा है कि पंप चालू करते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गईं। करंट का झटका लगने से वह मौके पर गिर गईं।
परिजन ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी और देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष पथरा जनार्दन प्रसाद ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें