फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक में फंसा नकाब गिरकर महिला की मौत

Sat, 22 Aug 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बसंतपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसका नकाब चलती बाइक के पहिये में फंस गया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी नूरजहां (55) पत्नी नसीम शनिवार को अपने दामाद इरशाद के साथ बाइक पर बैठकर इलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी गईं थीं। उपचार के बाद वह कुछ रोजमर्रा की जरूरत के सामान को खरीदने के लिए बढ़नी बाजार पहुंचीं।
बाजार का काम निपटाने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रही थीं। इसी बीच बढ़नी-बसंतपुर मार्ग पर अचानक नूरजहां का नकाब बाइक के पहिये में फंस गया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन

हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों और बाइक सवारों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद नूरजहां को मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनके मुताबिक मृतका के पति गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। नूरजहां के पास एक बेटी और एक बेटा है। बेटी का विवाह हो चुका है जबकि बेटा कमरुज्जमा अभी अविवाहित हैं। परिजन ने लाश का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें