फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर में नहाने जा रही महिला को सांप ने डसा

Sun, 30 Aug 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। क्षेत्र के सकरौरा गांव में शनिवार सुबह नहाने के लिए जा रही ललिता (45) को घर में सांप ने डस लिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सकरौरा गांव निवासी ललिता (45) पत्नी राजेंद्र शनिवार सुबह करीब पांच बजे नहाने के लिए जा रही थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान घर में मौजूद सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन घबरा गए और तत्काल उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी लेकर पहुंचे।
चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया लेकिन हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें