फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेल प्रतियोगिताआंे के विजेता सम्मानित किए गए

Sun, 07 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। क्षेत्र के माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का शनिवार को समापन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल में सीनियर बालिका वर्ग में माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के छात्राओं ने प्रथम स्थान व यशोदा देवी पांडेय कन्या इंटर कॉलेज की बच्चियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं पानी संस्थान खुनियांव की बच्चियों ने दमखम के साथ खेल में अपना प्रदर्शन किया। विधायक स्पर्धा खेल महोत्सव का के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि युवा कल्याण अधिकारी विनय प्रताप राव रहे। उन्होंने कहा कि हार के बाद ही जीत है।
खेल की शुरुआत के पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी ने जिला खेल क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, क्षेत्रीय खेल कल्याण अधिकारी गंगा प्रसाद प्रजापति, व्यायाम शिक्षक देवेंद्र पांडेय सहित सभी अतिथियों का पुष्प देकर सम्मानित किया। राष्ट्रगान के बाद खेल के समापन की घोषणा प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें