फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर 22 करोड़ की सफेद हेरोइन बरामद, मुंबई का तस्कर गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- थाईलैंड से काठमांडो पहुंचा महाराष्ट्र का 52 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन

- बिल्ली और खरगोश के खाने के पैकेट में छिपाकर लाया था साढ़े पांच किलो हेरोइन
कपिलवस्तु। नेपाल पुलिस ने काठमांडो स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच के दौरान करीब 22 करोड़ रुपये की सफेद हेरोइन बरामद की है। इस मामले में महाराष्ट्र निवासी 52 वर्षीय भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी थाईलैंड से काठमांडो पहुंचा था। पुलिस की अलग-अलग टीमें उससे पूछताछ कर अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसएसपी सुभाष बोहरा ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम सतर्क थी। विमान के पहुंचने के बाद संदिग्ध यात्रियों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान भारतीय नागरिक रेबराज तिघरे को पकड़ा गया। उसके सामान की तलाशी लेने पर खरगोश और बिल्ली के खाने के पैकेट में छिपाकर रखी गई साढ़े पांच किलो सफेद हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार, जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 22 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी की यात्रा संबंधी जानकारी की जांच में पता चला है कि वह पहले भी दो बार लाओस से काठमांडो आ चुका है। उसके पास जिम्बाब्वे, सूडान, बांग्लादेश और कंबोडिया की यात्रा से संबंधित विवरण भी मिले हैं।
एसएसपी बोहरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिली है। उसके पास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग का प्रमाणपत्र भी बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल एक्ट 2033 के तहत जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नेपाल के कानून के अनुसार, सफेद हेरोइन की तस्करी में शामिल लोगों को 15 साल तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें