शहर के बांसी मार्ग पर सुबह कोहरे के दौरान आवागतन करते लोग। संवाद
- फोटो : -खनन परिवहन करने वाले वाहन की जांच करते खनन अधिकारी मफतलाल। स्रोत विभाग
सिद्धार्थनगर। ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इसके साथ तापमान भी गिर रहा है। इससे लोगों को धूप निकलने के बावजूद गलन महसूस हो रही है।
शनिवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। इसके साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में लोगों को रात के समय गलन वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
बढ़ती ठंड व पछुआ हवा से पूरे दिन ठंड का एहसास हो रहा है। आगे ठंड के और भी बढ़ने की संभावना है। दिन में 22 डिग्री व रात में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम आने पर शाम होते ही शहर से लेकर गांसों तक सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है।
इससे पहाड़ों से आने वाली सर्द हवा चलने से लोग गलन व ठिठुरना का सामना कर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी रात में बाइक चलाने वाले लोगों को हाे रही है। वह ठंड से बचने के लिए मोटे जैकेट का सहारा ले रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी तापमान में गिरावट जारी रहेगा। इससे लोगों को दिन में गलन का सामना करना पड़ेगा।