फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किसानों को मिट्टी संरक्षण और कार्बन संवर्धन के प्रति किया जागरूक

Sun, 07 Dec 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। किसानों को फसलों से बेहतर उत्पादन व उन्नति किस्म के पौधे लगाकर आमदनी बढ़ाने के लिए संस्था द्वारा शिविर लगाकर जागरूक किया गया। बढ़नी विकासक्षेत्र के ग्राम धनौरा मुस्तहकम में विश्व मृदा दिवस के दूसरे दिन शनिवार को कार्बन किसान कनेक्ट योजना के अंतर्गत पीएएनआई संस्था द्वारा शिविर लगाकर किसानों को जागरूक किया गया। कोऑर्डिनेटर धनंजय यादव ने बताया कि इस क्षेत्र की मिट्टी काफी उपजाऊ है। किसान अगर थाई अमरूद के पौधे लगाकर बागवानी करें तो इससे अच्छी आमदनी होगी और किसान आत्मनिर्भर होंगे। कहा कि इस प्रजाति के अमरूद के पौधे लगाने से कम समय में अधिक उत्पादन के साथ इसका फल काफी पौष्टिक होता है। इसका उत्पादन अन्य की प्रजाति की अपेक्षा अधिक होता है। किसानों को मिट्टी संरक्षण, मिट्टी के स्वास्थ्य व कार्बन संवर्धन के बारे में विस्तार पूर्वक बताकर जागरूक किया गया। शिविर में एलआरपी पूजा यादव, अनिता शर्मा, श्वेता शुक्ला, नंदनी, कमरूद्दीन, गुलाम, वारिश अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें