फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे : अमर

Tue, 30 Sep 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी की लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जनपद आगमन पर सपाइयों ने जगह-जगह स्वागत किया। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालजी यादव के अगुवाई में पूर्व विधायक का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी ने कहा कि पीडीए की अगुवाई एवं अखिलेश यादव के नेतृत्व 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। जिले में पांचों सीटों पर सपा जीतेगी। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार समेत अन्य समस्याओं से आमजन आजिज आ चुकी जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। विधायक सैयदा खातून ने कहा भाजपा सरकार से किसान एवं आमजन परेशान हैं। भाजपा सरकार अपने हितैशियों के अरबों रुपये कर्जा माफ कर रही है। वहीं किसानों को बदहाली में जीवन बिताने के लिए मजबूर कर रही है। खाद का संकट खड़ा करके खेती किसानी को बर्बाद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें