बांसी। मिशन शक्ति अभियान, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कोतवाल गौरव सिंह की अगुवाई में सोमवार को 50 शैय्या युक्त संयुक्त अस्पताल और रोडवेज चौराहा पर महिलाओं को जागरूक किया।
मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं और महिलाओं को शारदीय नवरात्र मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओं से संबंधी जानकारी दी।
मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वूमन हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी दी गई।