फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वयंसेवकों ने निकाली बाइक रैली

Mon, 15 Dec 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के तृतीय चरण में जगह-जगह हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न होना है। इसी के दृष्टिगत सोमवार को हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से शोहरतगढ़ में बाइक यात्रा निकालकर कार्यक्रम का आगाज किया गया।
विज्ञापन

कस्बे में यात्रा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज से प्रारंभ हुई। यात्रा विद्यालय से निकलने के बाद डाक घर होते हुए छतहरा गांव पहुंची। इसके बाद वापस छतहरी, पेट्रोल पंप, थाना होते हुए तिरंगा तिराहा, सीएचसी, श्रीराम जानकी मंदिर, पुलिस पीकेट, मोती नेता तिराहा, नीबी दोहनी होते हुए खुनुवां बाईपास, समय माता मंदिर गेट से विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। सदस्य रविकांत अग्रहरि ने बताया कि शोहरतगढ़ नगर में हिंदू सम्मेलन का तीन कार्यक्रम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें