लोटन। ब्लॉक परिसर में 12 दिन से चल रहे सत्याग्रह आंदोलन सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी को लेकर चल रहे विरोध के बाद सोमवार को सचिवों ने अपने अपने ग्राम पंचायतों का डोंगल ब्लाॅक अध्यक्ष रविंद्र कुमार जाटव के अध्यक्षता में एडीओ पंचायत सदानंद वर्मा को सौंप दिया है।
डोंगल सौंपने के बाद सचिव जाटव ने कहा कि जब सरकार हम सचिवों को साइकिल से ही आने जाने का भत्ता दे रही है तो हम लोग साइकिल से ही अपने-अपने घर से आएंगे और ग्राम पंचायत में जाकर कार्य करेंगे। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के लोगों ने पूरे प्रदेश में यह निर्णय लिया है। उसी के तहत ब्लाॅक पर पहुंचकर संगठन के निर्णय पर डोंगल वापस किया जा रहा है। इसके पहले खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था।
ऑनलाइन उपस्थिति एफआरएस प्रणाली और गैर विभागीय कार्यों के भार के विरोध में यह किया जा रहा है। ऑनलाइन हाजिरी वर्तमान परिस्थितियों में व्यावहारिक नहीं है। तकनीकी दिक्कतें और फील्ड परिस्थितियां सचिवों के शासकीय कार्यों में बाधा बन रही है। एक-एक सचिव के पास पांच ग्राम पंचायत, सात ग्राम पंचायत है। इसके अलावा गैर विभागीय कार्य कराया जाता है, इसलिए सरकार को ऑनलाइन हाजिरी के आदेश पर पुनर्विचार करना चाहिए। प्रस्ताव को न मानने के बाद अपना डोंगल वापस कर दिए। डोंगल वापस करते समय आशीष कुमार, मनोज कुमार, ईश्वर देव, देवेंद्र मणि, दिलीप पटेल, केशभान यादव मौजूद रहे।