फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रश्नोत्तरी में विशाखा और सिद्धार्थ अव्वल

Fri, 23 Jan 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर पर विशाखा वर्मा और मध्य स्तर पर सिद्धार्थ साहनी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा में कक्षा 11 की यशस्वी सिंह ने सुभाषचंद्र बोस के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। शान्वी शुक्ला ने खूनी हस्ताक्षर कविता का ओजस्वी पाठ किया जबकि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीईआरटी द्वारा तैयार किए गए माड्यूल ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य नीरज शुक्ल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, पीएमश्री विद्यालय, सीबीएसई व यू पी बोर्ड के विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर चयनित 100 विद्यार्थियों ने सहभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें