फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर में घुसे संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपान

Thu, 09 Oct 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सकारपार क्षेत्र के सिसहनिया गांव में रात में पकड़े गए चोर। संवाद
विज्ञापन
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सिसहनिया गांव में बुधवार रात के समय एक संदिग्ध युवक अचानक महेश यादव के घर में घुस गया। उसे देखते ही घर की महिलाएं चोर-चोर कहते हुए शोर मचाने लगीं। आवाज सुनते ही मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। युवक को पकड़कर उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले का छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिसहनिया गांव निवासी महेश कुमार यादव के पिता का बुधवार को ब्रह्मभोज कार्यक्रम था। शाम से शुरु होकर देर रात तक कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के लोग ग्रामीणों को भोजन करवा रहे थे। इस बीच परिवार के लोगों का घर के अंदर आने-जाने सिलसिला जारी था। तभी रात 11 बजे के करीब एक संदिग्ध युवक (22) अचानक महेश यादव के घर के अंदर घुस गया। कमरे के भीतर वहां पहुंच गया, जहां महिलाएं बैठी थीं। युवक के अंदर पहुंचते ही महिलाओं को कुछ संदिग्ध लगा तो उसका नाम और पता पूछने लगीं। लेकिन महिलाओं के बार- बार पूछने पर जब युवक ने कोई जवाब नहीं दिया तो महिलाएं डर गई और चोर-चोर कहते हुए शोर मचाने लगीं। इतने में बाहर खड़े पुरुषों ने युवक को दबोच लिया।
वहीं शोर गुल की आवाज होने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा होने लगे। लोग युवक को बाहर लाकर पूछताछ करने लगें। काफी देर पूछताछ करने पर जब युवक ने अपना नाम-पता स्पष्ट नहीं बताया गया तो लोगों की शंका और बढ़ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना डायल-112 नंबर के साथ स्थानीय पुलिस को सूचित किया। डायल 112 के कुछ देर बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पुलिस सौंप दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बांसी गौरव सिंह ने बताया कि संदिग्ध युवक से पूछताछ की गई। युवक अपना नाम हरीश निवास स्थान बेलहर कला बता रहा था। वह देखने में मानसिक रूप से विक्षिप्त दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें